{"_id":"6984e80b54a4885ed80395d4","slug":"students-were-made-aware-about-drug-abuse-rewari-news-c-198-1-rew1001-233137-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नशे के खिलाफ छात्रों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नशे के खिलाफ छात्रों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। दड़ोली के राजकीय स्कूलों में छात्रों को नशा और साइबर अपराधों से दूर रहने की शपथ दिलाते
विज्ञापन
कोसली। नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस टीम ने दखोरा और दड़ोली गांव स्थित राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
निरीक्षक रामपाल ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज का सबसे बड़ा शत्रु है। यह स्वास्थ्य को बर्बाद करता है और युवाओं का भविष्य अंधकारमय बनाता है। विद्यार्थी पढ़ाई, खेल और अपने सपनों में ध्यान दें और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें।
नशा मुक्ति टीम ने युवाओं को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराध और व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने, यातायात नियमों का पालन करने और आपात स्थिति में 112 या मानस हेल्पलाइन 1933 पर सूचना देने की हिदायत दी।
अंत में सभी छात्रों ने नशा और साइबर अपराधों से दूर रहने की शपथ ली। पुलिस की इस पहल का स्वागत किया गया और सभी ने मिलकर “नशा मुक्त रेवाड़ी” बनाने का संकल्प लिया।
Trending Videos