{"_id":"6a625ada44146cf3fa08d2e0","slug":"teams-from-jaitpur-and-rps-rewari-emerged-victorious-in-the-block-level-sports-competitions-rewari-news-c-198-1-fth1001-242372-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जैतपुर और आरपीएस रेवाड़ी की टीमों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जैतपुर और आरपीएस रेवाड़ी की टीमों ने मारी बाजी
Thu, 23 Jul 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
खो -खो प्रतियोगिता के दौरान दमखम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के चौथे दिन वीरवार को हुई अंडर-17 वर्ग की खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेकर खिलाड़ियों ने दम दिखाया। जैतपुर और आरपीएस रेवाड़ी की टीमों का खो-खो और कबड्डी में दबदबा रहा।
खो-खो और कबड्डी के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, फुर्ती और खेल कौशल का परिचय दिया। मुकाबलों को देखने के लिए अभिभावक और खेल प्रेमी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
ब्लॉक स्तर पर विजेता रहने वाले खिलाड़ी और टीमें आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सुबह साढ़े आठ बजे निर्धारित खेल स्थलों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
अंडर-17 बालक वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय जैतपुर की टीम प्रथम रही जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल राजावतान बास की टीम उपविजेता रही।
अंडर-17 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में आरपीएस रेवाड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कर्णावास की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट तकनीक का परिचय दिया।
वर्जन :
ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शांतिपूर्ण एवं आयोजित की जा रही हैं। ब्लॉक स्तर के विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।-भूपेंद्र यादव, एईओ।