सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The cold wave brought back the melting cold

Rewari News: शीतलहर से लौटी गलन भरी ठंड

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The cold wave brought back the melting cold
भाड़ावास मार्ग पर सुबह 6 बजे छाया हल्का कोहरा। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में सोमवार को सुबह कोहरे का असर रहा। शीतलहर और सर्द हवा के चलते गलन भरी ठंड फिर लौट आई जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर एक बजे धूप निकली लेकिन सर्द हवा के चलते ठंड से राहत नहीं मिली।
Trending Videos

जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान में करीब छह डिग्री का उछाल जरूर दर्ज किया गया, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा की गुणवत्ता में भी कुछ सुधार देखने को मिला। सोमवार को जिले का अधिकतम एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 191 दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 301 तक पहुंच गया था।
मौसम विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस समय जिले में ठंड का तिहरा असर देखने को मिल रहा है। धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाएं और तापमान में उतार-चढ़ाव गलन बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सक्रिय होने वाले तीन पश्चिमी विक्षोभ मौसम का मिजाज बदल देंगे। चार फरवरी तक मौसम में बदलाव दिखाई देगा। इसके बाद जिले में बारिश की संभावना भी जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed