{"_id":"699c5d1fe830af5c6e04a478","slug":"the-condition-of-the-citys-sectors-will-be-improved-tenders-issued-for-development-works-rewari-news-c-198-1-rew1001-234046-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शहर के सेक्टरों की सुधारी जाएगी दशा, विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शहर के सेक्टरों की सुधारी जाएगी दशा, विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर की टूटी पड़ी सड़क। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टरों की दशा सुधारने के लिए विभिन्न विकास कार्यों को लेकर टेंडर जारी किए जा चुके हैं। इनमें सीमेंट कंक्रीट (सीसी) सड़क निर्माण, स्टॉर्म वाटर लाइन की मरम्मत व सफाई तथा हाई मास्ट लाइट लगाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। सेक्टर-4 और सेक्टर-3 में स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन बिछाने तथा सीसी सड़क निर्माण से जुड़ा एक अन्य टेंडर भी जारी किया गया है। इसके तहत सेक्टर-4 में मकान नंबर 2086 से 2123 (दाईं ओर) तक तथा सेक्टर-3 में मकान नंबर 708 से 718 तक स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन डालने का कार्य किया जाएगा।
सेक्टर-3 में हाउस नंबर 708 से 718 तक, हुड्डा दीवार से प्राइम अस्पताल तक तथा मकान नंबर 448 से 452 तक सीसी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इस कार्य की अनुमानित लागत 14.92 लाख रुपये रखी गई है तथा टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है।
दूसरा टेंडर जिमखाना क्लब रोड पर सीमेंट कंक्रीट सड़क के निर्माण तथा सेक्टर-4 में स्टॉर्म वाटर लाइन की मरम्मत एवं सफाई से संबंधित है। इस कार्य की लागत 1.04 करोड़ रुपये तय की गई है। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी निर्धारित की गई है।
विशेष रूप से बरसात के दौरान जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए स्टॉर्म वाटर लाइन का कार्य प्राथमिकता पर रखा गया है। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलने और सड़क की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।
सेक्टर-4 में हाई मास्ट लाइट लगेंगी
सेक्टर-4 में हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए भी टेंडर आमंत्रित किए हैं। इस कार्य की अनुमानित लागत 19.11 लाख रुपये है। हाई मास्ट लाइट लगने से क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी और रात्रि के समय सुरक्षा में वृद्धि होगी। सेक्टरों में कुत्तों की संख्या भी काफी बढ़ चुकी है। रात के समय अंधेरे में निकलना खतरे से खाली नहीं है।
लंबे समय से परेशान हैं लोग
स्थानीय विरेंद्र कुमार ने बताया कि लंबे समय से सेक्टर-3 और सेक्टर-4 में जलभराव और खराब सड़कों की समस्या बनी हुई थी। यदि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरे हो जाते हैं तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। रोहित यादव ने बताया कि रात के समय कई बार कुत्तों के हमलों का भी खतरा रहता है। प्रकाश व्यवस्था अच्छी होगी तो काफी राहत मिल जाएगी। खराब सड़कों की वजह से धूल भी उड़ती है, इससे काफी समस्या होती है।
सेक्टर की सफाई व्यवस्था को लेकर नई योजना तैयार
नगर परिषद की ओर से सेक्टर की सड़कों को धूलमुक्त बनाने के लिए योजना तैयार की है। परिषद की ओर से सेक्टर-3 फेज-1, फेज-2 और सेक्टर-4 की सड़कों की मैकेनाइज्ड और मैनुअल सफाई के लिए 2.49 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सफाई कार्य में आधुनिक मशीनों रोड स्वीपिंग मशीन, वॉटर स्प्रे यूनिट, मैनुअल झाड़ूकर्मी और अन्य उपकरणों का उपयोग किया जाएगा। इससे सफाई कार्य में तेजी आएगी और मैनुअल श्रम पर निर्भरता कम होगी।
सेक्टरों में जो कार्य परिषद के अंतर्गत आते हैं, उन्हें हमारी तरफ से पूरा करवाया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य पूरे करवाए जाएंगे। पिछले दिनों सेक्टर 3 और 4 की सफाई को लेकर भी टेंडर जारी किया गया था। कार्य को जोन में बांटा गया है।
- अंकित, एक्सईएन, नगर परिषद रेवाड़ी।
Trending Videos