फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The incident involving the purification of Kharge's dais is an insult to the Constitution: Captain Ajay Singh.

खड़गे के मंच के शुद्धिकरण की घटना संविधान का अपमान : कैप्टन अजय सिंह

Sat, 15 Aug 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 15 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The incident involving the purification of Kharge's dais is an insult to the Constitution: Captain Ajay Singh.
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता। स्त्रोत: प्रवक्ता
रेवाड़ी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के नेतृत्व में मॉडल टाउन स्थित उनके निवास से गांधी चौक तक पैदल विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कैप्टन अजय सिंह यादव ने हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए शुद्धिकरण अनुष्ठान पर चिंता जताई। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और अलोकतांत्रित बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की जाति के आधार पर उसके साथ भेदभाव करना उस व्यक्ति का ही नहीं बल्कि भारत के संविधान, सामाजिक समानता और करोड़ों दलित एवं वंचित नागरिकों की गरिमा का अपमान है।
विज्ञापन

कैप्टन यादव ने कहा कि डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर ने जिस सामाजिक समानता और सम्मान के लिए संविधान के माध्यम से मजबूत व्यवस्था दी, आज भी उसी संविधान की भावना की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। जाति के आधार पर किसी व्यक्ति को छोटा-बड़ा समझने वाली मानसिकता को देश स्वीकार नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन यादव ने रेवाड़ी में महज सात दिनों में बेसहारा गोवंश के हमले में दो लोगों की मौत पर नगर परिषद और प्रशासन को भी घेरा। उन्होंने कहा कि सेक्टर-4 में 80 वर्षीय रिटायर्ड कैप्टन जगराम और माता चौक पर एक बुजुर्ग की मौत व्यवस्था की गंभीर विफलता है। टेंडर और बजट होने के बावजूद सड़कों पर बेसहारा पशु क्यों घूम रहे हैं, इसका जवाब नगर परिषद को देना होगा।

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छावडी, शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश सैनी, बीर सिंह प्रजापत, एससी सेल के अध्यक्ष रमेश ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed