{"_id":"6a1b24bbc2ba867d3702fc6b","slug":"three-shops-were-broken-into-in-one-night-and-the-thieves-fled-after-seeing-the-police-rewari-news-c-198-1-rew1001-239323-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एक ही रात में तीन दुकानों के ताले टूटे, पुलिस को देख भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एक ही रात में तीन दुकानों के ताले टूटे, पुलिस को देख भागे चोर
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 30 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बावल। रेलवे रोड पर पुल के पास स्थित तीन स्पेयर पार्ट्स की दुकानों के ताले शुक्रवार की रात तोड़कर चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। इसी बीच पुलिस टीम के पहुंचने पर चोर वारदात को अंजाम देने से पहले ही भाग गए। चोर किसी दुकान से सामान चोरी नहीं कर सके।
दुकानदारों के अनुसार चोरों ने एक के बाद एक तीन दुकानों के ताले तोड़े लेकिन शटर के सेंट्रल लॉक नहीं खुल सके। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसे देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
रेलवे रोड पर पुल के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाने वाले किशनचंद गेरा ने बताया कि उनकी दुकान का ताला टूटा मिला लेकिन सेंट्रल लॉक सुरक्षित रहा। उन्होंने कहा कि यदि लॉक खुल जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
बावल निवासी अंकुर ने बताया कि उनकी दुकान के भी ताले तोड़ दिए गए, लेकिन चोर अंदर प्रवेश नहीं कर सके। दुकानदार राजेंद्र कुमार ने बताया कि रात में पुलिस का फोन आया था कि उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर दुकान के बाहर लगे ताले टूटे मिले।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद चोर भाग गए। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तीनों दुकानें रेलवे ब्रिज के पास एक साथ स्थित हैं। दुकानदारों का कहना है कि रात के समय यहां पर्याप्त रोशनी नहीं होने से क्षेत्र सुनसान हो जाता है, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व वारदातों का प्रयास करते हैं।
व्यापारियों का कहना है कि बढ़ते तापमान के साथ चोरी की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। बाजार के व्यापारी पहले भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नियमित गश्त बढ़ाने और चौकीदार की व्यवस्था करने की मांग प्रशासन से कर चुके हैं। एक ही रात में तीन दुकानों के ताले टूटने की घटना ने व्यापारियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।