{"_id":"69d6915ac713b287bd007125","slug":"timelines-for-development-works-have-been-fixed-with-the-union-minister-saying-that-laxity-will-no-longer-be-tolerated-rewari-news-c-198-1-rew1001-236435-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विकास कार्यों का टाइमलाइम तय, केंद्रीय मंत्री बोले-अब ढिलाई नहीं की जाएगी बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विकास कार्यों का टाइमलाइम तय, केंद्रीय मंत्री बोले-अब ढिलाई नहीं की जाएगी बर्दाश्त
विज्ञापन
अधिकारियों से बातचीत करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने ली। मीटिंग में हर विकास कार्यों का टाइमलाइन तय किया गया है।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मीटिंग में कहा कि बावल-बनीपुर नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर का काम धीमी गति से होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य में जिस भी वजह से देरी हो रही है, उसे दूर किया जाए।
बावल के एसडीएम मनोज कुमार, बीएंडआर के अधीक्षक अभियंता इस कार्य को अपनी देखरेख में पूरा करवाएं। राजमार्ग प्राधिकरण के प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि इस कार्य को पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी को दो माह का समय दिया गया है जिस पर केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि कार्य तीव्र गति से पूरा होना चाहिए।
निर्माणाधीन महेंद्रगढ़-बेरली रोड पर रेलवे फाटक, आरओबी व आरयूबी का निर्माण करवाने के बारे में केंद्रीय मंत्री ने रेलवे और हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन एचएसआरडीसी के अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड के उच्चाधिकारियों को जल्दी इस कार्य को पूरा करवाने के लिए कहा जाएगा।
जो भी मंजूरी रेलवे या निर्माण एजेंसी को लेनी है, वह दिलवा दी जाएगी। राव इंद्रजीत सिंह ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि धारूहेड़ा में 6 बेस और रेवाड़ी में 18 बेस के बस स्टैंड का निर्माण कार्य शीघ्रता से आरंभ करवाया जाए।
उन्होंने डीसी अभिषेक मीणा को एम्स का कनेक्टिविटी रोड अपनी निगरानी में बनवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
मंत्री बोले- किसी नदी में पुनर्जीवित होकर शुद्ध पानी का प्रवाह आ जाए, ऐसा उदाहरण पेश करो
मसानी बैराज और भिवाड़ी से आ रहे दूषित जल का प्रबंधन करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा वहां बनवाए जा रहे एसटीपी के बारे में केंद्रीय मंत्री ने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में युवा कोई ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करे जिससे कोई पुरानी नदी पुनर्जीवित होकर उसमें शुद्ध पानी का प्रवाह आ जाए। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली को इस दिशा में काम करने को कहा। सिंचाई, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मसानी बैराज में जल प्रबंधन की परियोजना को चार चरणों में पूरा किया जाएगा जिस पर करीब 268 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सीएनडी वेस्ट डालने की घटनाओं पर गश्त के आदेश
भाड़ावास, धारूहेड़ा व रेवाड़ी के अन्य मुख्य मार्गों पर रात के समय भारी मात्रा में सीएनडी वेस्ट डालने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा को नगर परिषद, पंचायती राज आदि विभागों के साथ टीम गठित कर रात के समय गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी प्राइवेट कंपनी या व्यक्ति खुले में कचरा डाल रहे हैं, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके चालान काटे जाए। नागरिकों को पॉलीथिन की बजाय जूट व कपड़े के थैले प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने शहर के सीवरेज सिस्टम को सुधारने की दिशा में किए जा रहे कार्य की जानकारी ली। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 150 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इन विकास कार्यों पर भी हुई चर्चा
बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूलों में दिए जा रहे मिड-डे मील, जनस्वास्थ्य विभाग के एसटीपी, रेवाड़ी के प्रस्तावित कृषि भवन, सैनिक सदन, जिला पुस्तकालय, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्वास्थ्य मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, जल संरक्षण, पेयजल परियोजनाओं को सफल बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
Trending Videos