सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Transporter beats driver, takes him hostage, breaks door and escapes

Rewari News: ट्रांसपोर्टर ने ड्राइवर को बंधक बनाकर पीटा, दरवाजा तोड़ भागा

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Transporter beats driver, takes him hostage, breaks door and escapes
घायल पंकज
विज्ञापन
धारूहेड़ा। एक ड्राइवर ने बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी पीड़ित पंकज ने बताया कि वह करीब 20 दिन पहले ही एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी पर लगा था और खुशखेड़ा से गुरुग्राम रूट पर वाहन चलाता था।
Trending Videos

कुछ दिन पहले कंपनी के ट्रांसपोर्टर ने रास्ते में गाड़ी रुकवाकर सामान से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था जिसका उसने विरोध किया था। इसके बाद उसे दूसरी गाड़ी पर लगा दिया गया। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को उसे ट्रांसपोर्टर के बुलावे पर खरखौदा स्थित कंपनी में जाना पड़ा। वहां उसे फिर से पुरानी गाड़ी चलाने के लिए कहा गया लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बाद उसे नौकरी छोड़ने और हिसाब करने के लिए कंपनी बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जब वह गेट पर चाबी देने पहुंचा तो ट्रांसपोर्टर और उसके साथी ने लोहे की रॉड और डंडों से उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे गाड़ी में डालकर करीब आधा घंटे तक घुमाया गया। फिर कंपनी में ले जाकर कमरे में बंद कर दोबारा पिटाई की गई। पीड़ित ने बताया कि देर रात किसी तरह वह कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकला। इसके बाद उसने परिचितों को सूचना दी। इसके बाद उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
धारूहेड़ा थाना के एसएचओ कश्मीर सिंह ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed