{"_id":"6a67a6ed92cc4310f50a7a34","slug":"tree-plantation-week-kicks-off-at-igu-rewari-news-c-198-1-rew1001-242619-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईजीयू में पौधरोपण सप्ताह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईजीयू में पौधरोपण सप्ताह का शुभारंभ
Tue, 28 Jul 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
आईजीयू में पौधरोपण सप्ताह का शुभारंभ करते कुलपति व कुलसचिव साथ में विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में पौधरोपण सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इसकी शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी और कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने पौधारोपण कर की। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने का संकल्प लिया गया।
कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना जरूरी है।
कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने एनएसएस की ओर से चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम भी है। उन्होंने स्वयंसेवकों से लगाए गए पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. सुनील कुमार, छात्र कल्याण विभाग अधिष्ठाता प्रो. करण सिंह, प्रो. दीपक गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, एनएसएस अधिकारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।