सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused arrested in murderous assault case

Rewari News: जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in murderous assault case
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

भिवाड़ी। पुलिस ने जानलेवा हमला करने के एक मामले में दो आरोपियों अलामपुर ढाणी निवासी रोहित गुर्जर (23) और टेरा एलिगेंस सोसाइटी निवासी सिद्धांत (28) को गिरफ्तार किया है।
भिवाड़ी थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि घटना 20 जनवरी की दोपहर करीब 3 बजे की है, जब खिजूरीवास निवासी सुरेंद्र अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। तभी आरोपी दीपक उर्फ कातिया ने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से सुरेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। सुरेंद्र के गिरते ही दीपक और उसके 6-7 साथियों ने हथियारों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। गांव के लोगों के बीच-बचाव के कारण सुरेंद्र की जान बची, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी और पारंपरिक तरीकों से आरोपियों की तलाश की और इसमें घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को सिलसिलेवार गिरफ्तार किया गया जिसमें आदित्य उर्फ सोनू उर्फ सन्नी, मनोहर, हिम्मत सिंह, दीपक उर्फ कातिया शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed