फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Uneven rainfall distribution across the state; district records 7% excess rainfall.

Rewari News: प्रदेश में बारिश का असमान वितरण, जिले में 7% अधिक बारिश

Tue, 18 Aug 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Uneven rainfall distribution across the state; district records 7% excess rainfall.
पकाई की ओर अग्रसर बाजरे की फसल। संवाद
मनोज राजपूत
विज्ञापन

रेवाड़ी। इस बार प्रदेश में मानसूनी बारिश का वितरण बेहद असमान रहा। एक जून से 18 अगस्त तक प्रदेश के 22 जिलों में औसतन 269.03 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं इस अवधि में सामान्य बारिश का औसत 305.97 एमएम है। रेवाड़ी में सात प्रतिशत अधिक तो पंचकूला में 60 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं प्रदेश में इस अवधि के दौरान औसतन करीब 12 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि कुछ जिलों में सामान्य से काफी अधिक बारिश हुई है और कई जिले बारिश की कमी से जूझ रहे हैं।
बारिश की कमी वाले जिलों में बाजरा व कपास की फसलों की औसत बढ़वार भी सामान्य से कम है। इस समय बाजरा, कपास व मूंग सहित अन्य फसलें पकाई की ओर है। पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने से खेतों की नमी सूख चुकी है। ऐसे में उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

----------
दक्षिणी हरियाणा में बेहतर रही स्थिति
दक्षिणी हरियाणा के जिलों में मानसून की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही। महेंद्रगढ़ में 284 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से एक प्रतिशत अधिक है। पलवल में सामान्य से 23 और फरीदाबाद में 19 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के असमान वितरण का असर खरीफ फसलों पर पड़ सकता है। कम बारिश वाले क्षेत्रों में फसलों को आगामी दिनों में अच्छी बारिश की जरूरत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 से 24 अगस्त तक मानसून सक्रिय होने की उम्मीद
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक जून से 25 जुलाई तक प्रदेश में 132.7 एमएम बारिश हुई, जबकि सामान्य 175.4 एमएम है। इस अवधि में बारिश 24 प्रतिशत कम रही। पिछले सप्ताह मानसून ट्रफ राजस्थान के ऊपर सक्रिय रहने से बारिश कमजोर रही। अब राजस्थान और बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्रों के प्रभाव से 20 से 24 अगस्त तक मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना है। उत्तरी जिलों में भारी, जबकि रेवाड़ी समेत दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
----------------
बारिश के आंकड़े
जिला मिमी बारिश
यमुनानगर: 560 एमएम, सामान्य से 10% कम
फरीदाबाद: 430.2 एमएम, सामान्य से 19% अधिक
पलवल: 330.8 एमएम
गुरुग्राम: 338.4 एमएम
नूंह: 328.3 एमएम
चरखी दादरी: 325.3 एमएम
सिरसा: 83.9 एमएम, सामान्य से 46% कम
जींद: 133.9 एमएम, सामान्य से 49% कम
कैथल: 131.6 एमएम, सामान्य से 48% कम
पंचकूला: 238.6 एमएम, सामान्य से 60% कम
करनाल: सामान्य से 31% कम
सोनीपत: सामान्य से 27% कम
रोहतक: सामान्य से 36% कम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed