सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Upper Caste Unity Forum opposes new UGC rules, demands reconsideration

Rewari News: सवर्ण एकता मंच ने यूजीसी के नए नियमों का किया विरोध, पुनर्विचार की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 24 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Upper Caste Unity Forum opposes new UGC rules, demands reconsideration
विज्ञापन
रेवाड़ी। सवर्ण एकता मंच ने यूजीसी की तरफ से प्रस्तावित नए नियमों का कड़ा विरोध किया है। राजपूत महासभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रस्तावित प्रावधान शिक्षा में समान अवसर और योग्यता आधारित व्यवस्था के विरूद्ध है तथा बिना व्यापक संवाद के बनाए गए है। इससे समाज में असंतोष और विभाजन की भावना बढ़ सकती है।
Trending Videos

नए नियम सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के साथ अन्यायपूर्ण हैं और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय उसे जटिल बना सकते हैं। गौड़ ब्राह्मण सभा धारूहेड़ा के प्रधान सुभाष भारद्वाज ने भारत के संविधान में निहित समान अधिकार और अवसर की भावना का उल्लेख करते हुए सरकार से इस विषय पर पुनर्विचार कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के अनुरूप शिक्षा नीतियां संतुलित और सभी वर्गों के हित में होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रस्तावित नियमों की समीक्षा की जाए। इस दौरान राजेश चौहान, योगेश शर्मा, रमाकांत शर्मा, मान सिंह व संजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed