सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Workers in Bhiwadi raised their voice for a salary hike.

Rewari News: भिवाड़ी में श्रमिकों ने वेतन वृद्धि की उठाई आवाज

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Workers in Bhiwadi raised their voice for a salary hike.
भिवाड़ी में आयोजित बैठक में पहुंचे फैक्टरी संचालक व प्रतिनिधि। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
भिवाड़ी। हरियाणा में न्यूनतम मजदूरी की बढ़ोतरी का असर अब भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में भी दिखाई दे रहा है। इसके कारण यहां के श्रमिकों में असंतोष बढ़ गया है जो राजस्थान में भी न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
Trending Videos

श्रमिकों का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ती महंगाई के कारण जीवन-यापन का खर्च अधिक है। मौजूदा वेतन में गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। इसी मांग को लेकर पिछले 7-8 दिनों में भिवाड़ी और खुशखेड़ा की तीन बड़ी औद्योगिक इकाइयों में प्रदर्शन हुए हैं। श्रमिकों की इन समस्याओं को देखते हुए भिवाड़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने उद्योगपतियों के साथ बैठक आयोजित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 50 से अधिक औद्योगिक इकाइयों के मालिक और एचआर प्रमुख शामिल हुए। बैठक में श्रमिकों की समस्याओं और उनके कारण उद्योगों के सामने आ रही चुनौतियों के समाधान पर चर्चा की गई। इस दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष रामनारायण चौधरी ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में वेतन वृद्धि के बाद राजस्थान के श्रमिकों में उपजे असंतोष का समाधान खोजना था।
उन्होंने कहा कि 2-3 दिनों में उद्योगपतियों का प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर से मिलकर समस्या के समाधान की मांग रखेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्यूनतम मजदूरी को लेकर श्रमिकों में असंतोष बना रहा, तो औद्योगिक इकाइयों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
---------------
कई दिनों से हो रहा था प्रदर्शन
गौरतलब है कि बीते 10 दिनों में खुशखेड़ा और भिवाड़ी की तीन कंपनियों में श्रमिकों ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किए हैं। इन मामलों में कंपनियों ने श्रमिकों से बातचीत कर स्थिति को शांत करवाया है। गैस की किल्लत से तमाम श्रमिक पलायन कर चुके हैं। अब भिवाड़ी सीमा से सटे धारूहेड़ा और मानेसर के उद्योगों में कुशल श्रमिकों के जाने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed