सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   16 Bulk Waste Generators, Including MDU, Sign Waste Disposal Agreements with Municipal Corporation

Rohtak News: एमडीयू सहित 16 थोक कचरा उत्पादकों का नगर निगम से कूड़ा निस्तारण अनुबंध

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 25 Apr 2026 04:00 AM IST
विज्ञापन
16 Bulk Waste Generators, Including MDU, Sign Waste Disposal Agreements with Municipal Corporation
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय सहित 16 थोक कचरा उत्पादकों ने कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम के साथ अनुबंध किया है। इसके बाद कोई भी वाहन या संस्था कचरे को इधर-उधर अवैध रूप से डंप करते हुए पाया जाता है तो 50 हजार रुपये तक का चालान किया जाएगा।
Trending Videos

जिला उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार के लिए नगर निगम प्रयासरत है। कूड़ा प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि थोक कचरा उत्पादकों (जैसे होटल, अस्पताल, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट, स्कूल, कालेज, बड़े संस्थान आदि) को चिह्नित किया जा चुका है। एमडीयू व पीजीआईएमएस सहित 16 बड़े-बड़े संस्थानों ने कूड़े के निस्तारण के लिए अनुबंध किया है।
थोक कचरा उत्पादकों की ओर से उत्पन्न कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण को लेकर संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी की अध्यक्षता में एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें स्पष्ट किया गया कि नगर निगम के साथ विधिवत अनुबंध करें। नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed