सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   21.80 lakh embezzled from Baniyani post office; fake entries in passbook, real money in pocket

Rohtak News: बनियानी डाकघर में 21.80 लाख का गबन, पासबुक में फर्जी एंट्री, असली पैसा जेब में

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
21.80 lakh embezzled from Baniyani post office; fake entries in passbook, real money in pocket
विज्ञापन

Trending Videos
रोहतक। जिले के मुख्य डाकघर के 63.68 लाख के फर्जीवाड़े के बाद अब जिले के बनियानी गांव के डाकघर में 21.80 लाख का गबन सामने आया है। आरोप है कि डाकपाल अतुल वीरेंद्र ने सुकन्या समृद्धि योजना व एफडी कराने आए उपभोक्ताओं की पासबुक में फर्जी एंट्री कर पैसा जेब में डाल लिया। आरोपी डाकपाल अतुल वीरेंद्र के खिलाफ कलानौर थाने में सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई गई है।
रोहतक मंडल के डाक अधीक्षक दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बनियानी शाखा में अतुल वीरेंद्र 2015 से 2025 तक डाकपाल के तौर पर कार्यरत रहे। ग्रामीणों ने शिकायत की कि सुकन्या समृद्धि योजना व एफडी (सावधि जमा खाता) के तहत उन्होंने जो राशि जमा करवाई, वह उनके खातों में जमा ही नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पासबुक में पूरी फर्जी एंट्री की गई हैं। विभाग ने रिकाॅर्ड की छानबीन की तो पता चला है कि सुकन्या समृद्धि और बचत खातों के जमाकर्ताओं से राशि लेकर डाकघर की तारीख व मुहर लगा दी। इसमें बढ़ी हुई राशि लिखकर पासबुक जमाकर्ताओं को वापस कर दी।
जमा की गई राशि को सरकारी हिसाब में नहीं लिया गया। आरोप है कि शाखा डाकपाल अतुल वीरेंद्र ने सुकन्या समृद्धि व बचत खातों के जमाकर्ताओं से 8:57 लाख रुपये और एफडी कराने वाले जमाकर्ताओं के 13,22,960 रुपये अपनी जेब में डाल लिए। आरोपी ने कुल 21,80,260 रुपये का गबन किया है। विभाग का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद से आरोपी डाकपाल अतुल वीरेंद्र गैरहाजिर चल रहा है।
----------
महिला से 30 हजार लेकर खाते में 300 रुपये जमा कराए
जांच में पता चला है कि महिला सुमित्रा ने 30 हजार रुपये जमा करवाकर एफडी करवाई। महिला की पासबुक के पहले कुछ पेज फाड़कर उस पर 30 हजार की एंट्री कर दी जबकि कंप्यूटर में मात्र 300 रुपये की एंट्री करके खाता खोल दिया। बाकी 29,700 रुपये का गबन कर लिया।
-------------
मुख्य डाकघर में हो चुका है 63.68 लाख का फर्जीवाड़ा
इससे पहले मुख्य डाकघर में पिछले माह 63.68 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा सामने आ चुका है। आरोप था कि डाक सहायक मुकुल गुप्ता ने निष्क्रिय खातों के मोबाइल नंबर बदलकर ओटीपी लेकर फर्जी अकाउंट में राशि ट्रांसफर कर दी। पुलिस आरोपी मुकुल गुप्ता सहित चार को गिरफ्तार कर चुकी है।
----------
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या समृद्धि केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई एक छोटी बचत योजना है जो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का हिस्सा है। यह 10 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के लिए उच्च शिक्षा और विवाह के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें सालाना 250 से 1.5 लाख रुपये तक जमा कराकर 8.20 प्रतिशत की आकर्षक ब्याज दर और आयकर में छूट का लाभ लिया जा सकता है।
------------
विभाग की जांच में बनियानी डाकघर में आए उपभोक्ताओं के खातों में 21.80 लाख जमा न कराकर गबन करने की बात सामने आई है। तथ्यों के साथ लिखित शिकायत थाने में दी गई है। आरोपी डाकपाल अतुल वीरेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। आरोपी गैरहाजिर चल रहा है।
- दिनेश कुमार, मंडल डाक अधीक्षक रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article