सतनाली। राजकीय महाविद्यालय सतनाली में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता सेमिनार में संतुलित आहार को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। इसमें विद्यार्थियों को पोषण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. अन्नू ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा ने की। मुख्य वक्ता बिरेंद्र सिंह ने कुपोषण के कारणों, उसके दुष्परिणामों व उससे बचाव के उपायों पर प्रकाश डालते हुए संतुलित आहार की आवश्यकता को रेखांकित किया।
उन्होंने युवाओं को जंक फूड से दूरी बनाकर हरी सब्जियों, फल एवं प्रोटीन युक्त आहार को अपने भोजन में शामिल करने की सलाह दी। डॉ. कमला देवी ने भी पोषण के विभिन्न घटकों-जैसे प्रोटीन, विटामिन, खनिज आदि की जानकारी प्रदान की और संतुलित आहार के महत्व को समझाया।