सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A day before the murder, accused Pradeep had installed GPS in Satyavan's car.

Rohtak News: हत्या से एक दिन पहले आरोपी प्रदीप ने सत्यवान की कार में लगाया था जीपीएस

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
A day before the murder, accused Pradeep had installed GPS in Satyavan's car.
विज्ञापन
रोहतक। प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान हत्याकांड को पूर्व योजना के तहत अंजाम दिया गया। वर्ष 2018 में सत्यवान के हाथों मारे गए धर्मेंद्र के भांजे प्रदीप ने हत्या की योजना बनाई थी। हत्या के बाद शव खुर्द-बुर्द करने के लिए नहर में फेंक दिया। यही नहीं वारदात को अंजाम देने में किसी तरह चूक न हो, इसके लिए आरोपियों ने सत्यवान की कार में उसके घर के बाहर ही जीपीएस सिस्टम लगाया था।
Trending Videos

हत्याकांड की पड़ताल में सामने आया कि आरोपी प्रदीप ने खुद प्रॉपर्टी डीलर का पीछा करने में आसानी के लिए जीपीएस लगाया था। यह सारी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात से एक दिन पहले ही जीपीएस लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन लोकेशन का पीछा करते हुए आरोपी खरावड़ गांव के पास सुनसान जगह पहुंचे। यहीं प्रदीप ने अपने साथियों संग मिलकर सत्यवान की गोलियां मारकर हत्या कर दी।
पुलिस इस मामले में दो आरोपियों काे गिरफ्तार कर चुकी है। इनकी निशानदेही पर 24 फरवरी को सत्यवान का शव नहर से बरामद किया जा चुका है। पुलिस प्रदीप की तलाश में जुटी हुई है। इसके लिए बुधवार को कुछ संदिग्ध ठिकानों पर छापा भी मारा।
7 साल से हत्या का बदला लेना चाहता था प्रदीप
प्रदीप अपने मामा धर्मेंद्र की हत्या का बदला लेना चाहता था। इसलिए वह पिछले सात साल से सत्यवान को मारने का मौका ढूंढ रहा था। उसने अपने साथी भिवानी के बापोड़ा निवासी मंजीत व भाली निवासी मनीष के साथ हत्या की योजना बनाई। इस काम में 20 फरवरी की रात 1:56 बजे सत्यवान की कार में लगाया गया जीपीएस अहम रहा।

वर्जन
पुलिस सत्यवान हत्याकांड की जांच कर रही है। इस मामले में दो आरोपी रिमांड पर हैं। इनसे पूछताछ जारी है। मुख्य आरोपी प्रदीप को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -प्रतीक अग्रवाल, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article