{"_id":"699f63b4cde2e227ca0531b3","slug":"seven-flying-squads-will-keep-an-eye-on-counterfeit-mafias-rohtak-news-c-17-roh1020-816029-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सात उड़नदस्तों की टीम नकल माफियाओं पर रखेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सात उड़नदस्तों की टीम नकल माफियाओं पर रखेगी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि 12वीं कक्षा की परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। जिले में कहीं से भी नकल संबंधी शिकायत नहीं मिली। उन्होंने कहा कि परीक्षा में शुचिता बनाए रखने के लिए सात उड़नदस्ते गठित किए गए हैं जो परीक्षा केंद्रों पर नकल माफियाओं पर नजर रखेंगे। इसके अलावा डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।
अंग्रेजी परीक्षा के दौरान उपायुक्त सचिन गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया व अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने किसी भी अव्यवस्था की सूचना के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष में संपर्क करने की बात कही जिसका दूरभाष 01262-271871 है।
उड़नदस्तों में रोहतक के उपमंडलाधीश आशीष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक रवि खुंडिया, मंडल आयुक्त के ओएसडी शुभम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक अग्रवाल, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र ढुल, कलानौर के पुलिस उपाधीक्षक राकेश, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत, महम के पुलिस उपाधीक्षक ऋषभ सोढ़ी, चीनी मिल के प्रबंध निदेशक मुकुंद तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वाईवीआर शशि शेखर, रोहतक सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक श्वेता सुहाग, पुलिस उपाधीक्षक गुलाब सिंह, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता, पुलिस उपाधीक्षक दलीप सिंह को उड़नदस्तों की टीम में शामिल किया गया है।
धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रतिबंध लागू
रोहतक। जिला में स्थित सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आवश्यक प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Trending Videos