{"_id":"699feba488df0717190880d5","slug":"video-2101-devotees-participated-in-the-nishan-yatra-of-khatu-in-rohtak-with-flags-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक की खाटू की निशान यात्रा में 2101 ध्वज के साथ शामिल हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक की खाटू की निशान यात्रा में 2101 ध्वज के साथ शामिल हुए श्रद्धालु
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:13 PM IST
Link Copied
श्याम सेवा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट ने वीरवार को फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में पांचवीं निशान यात्रा निकाली। दुर्गा भवन मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए श्याम मंदिर पीपल वाली गली पहुंच कर संपन्न हुई। कलकत्ता से लाए गए फूलों से बाबा के रथ का भव्य सिंगार आकर्षण का केंद्र रहा।
हाथों में बाबा के 2101 निशान उठाए श्रद्धालु बाबा श्याम का गुणगान करते हुए इस यात्रा में शामिल हुए। ढोल नगाड़ों व बाबा श्याम के भजनों के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु जमकर झूमे।
बाबा खाटू श्याम का पंचमेवा का प्रसाद वितरित किया गया।मुख्य अतिथि एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन, महामंडलेश्वर बाबा राघवेंद्र भारती, महामंडलेश्वर कर्णपुरी ने ध्वजा उठाकर यात्रा शुरू कराई। इस मौके पर सुरेंद्र बल्ली, विजय, अनुज, पंकज, विशाल, अमित गुप्ता, नीशू, प्रथम, ऋषि समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।