सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Board Class 10 Maths paper leaked

Haryana: गणित का प्रश्न पत्र आउट, शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों की बढ़ी मुश्किलें; सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार

दसवीं के गणित विषय की परीक्षा के पहले दिन ही पेपर आउट होने की घटना सामने आई है। चरखी दादरी जिला के गांव रानीला के परीक्षा परीक्षा केंद्र से पेपर आउट हुआ है।

Haryana Board Class 10 Maths paper leaked
गणित का पेपर लिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं के गणित विषय की परीक्षा के पहले दिन ही पेपर आउट होने की घटना सामने आई है। चरखी दादरी जिला के गांव रानीला के परीक्षा परीक्षा केंद्र से पेपर आउट हुआ है। परीक्षा समाप्ति के तुरंत बाद बोर्ड अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर आउट हुए दसवीं के गणित विषय के पेपर की क्यूआर कोड से पहचान की और फिर इस पेपर को आउट करने वाले परीक्षार्थी का भी पता लगा लिया। जिस पर अब नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos


बोर्ड अध्यक्ष डॉ पवन कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में ये मामला आया था। प्रश्नपत्र के क्यूआर कोड से पेपर आउट होने का पता चल गया है। परीक्षा केंद्र के अधीक्षक की तरफ से संबंधित परीक्षार्थी पर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, बोर्ड मुख्यालय से भी इसके अन्य स्त्रोत का पता लगाया जा रहा है कि इसमें किस-किस की भूमिका शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed