{"_id":"69a0374f6d1ebc53da0448c6","slug":"video-loan-and-training-camps-organized-for-rural-women-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: ग्रामीण महिलाओं के लिए ऋण एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: ग्रामीण महिलाओं के लिए ऋण एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित
लोहारू क्षेत्र के ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह सदस्यों के लिए ऋण एवं प्रशिक्षण-संवाद शिविर का आयोजन गिगनाऊ में किया गया। कार्यक्रम में आरसेटी एवं महिला विकास निगम ने सहयोगी विभाग के रूप में सहभागिता की।
कार्यक्रम के समग्र संचालन, विभागीय समन्वय तथा प्रशासनिक मार्गदर्शन में खंड कार्यक्रम प्रबंधक सोमबीर भारद्वाज की मुख्य भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में महिलाओं को एक ही मंच पर प्रशिक्षण, संवाद, बैंक लिंकेज एवं ऋण सुविधा उपलब्ध कराई गई। सिलाई प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर आरसेटी से रजनीश बाबल द्वारा उद्यमिता विकास, स्वरोज़गार प्रशिक्षण एवं ऋण आवेदन प्रक्रिया पर जानकारी दी गई, जबकि महिला विकास निगम से प्रदीप कुमार ने महिला-केंद्रित ऋण योजनाओं, सब्सिडी एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। सशक्तिकरण, वित्तीय साक्षरता एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित दिशा-निर्देश साझा किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।