सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bustling footpath markets during the festive season, increased trade in colours

Bhiwani News: त्योहारी सीजन में फुटपाथ पर गुलजार बाजार, रंगों का बढ़ा कारोबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bustling footpath markets during the festive season, increased trade in colours
शहर के घंटाघर बाजार में सड़क किनारे पिचकारी, रंगों की स्टाल।
विज्ञापन
भिवानी। त्योहारी सीजन में फुटपाथ पर गुलजार बाजार और रंगों का बढ़ता कारोबार नजर आने लगा है। शहर के फुटपाथों पर होली के रंगों और पिचकारियों की स्टालें सज गई हैं। हालांकि अभी त्योहार की पूरी रौनक नहीं दिख रही लेकिन सजे रंग राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।
Trending Videos

शहर के नेहरू पार्क के सामने स्टाल लगाने वाले दिनेश और महेंद्र कुमार ने बताया कि वे हर साल होली पर रंगों और पिचकारियों की स्टाल लगाते हैं। आमतौर पर त्योहार से करीब दस दिन पहले दुकान सजा लेते हैं लेकिन इस बार सप्ताह भर पहले ही स्टाल लगाई है। फिलहाल रंगों की बिक्री अधिक नहीं है मगर होली से तीन दिन पहले कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए अलग-अलग प्रकार की पिचकारियां उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद और जिला प्रशासन फुटपाथ पर लंबे समय तक स्टाल लगाने की अनुमति नहीं देता। वहीं बीरमती, कमलेश, दीपिका और मोनिका का कहना है कि होली पर बच्चे पिचकारी की जिद करते हैं। मौसम में अचानक बदलाव आया है और ठंडे पानी के संपर्क में आने से बीमार होने का डर बना रहता है। उनका सुझाव है कि बच्चों को हर्बल रंग ही खेलने के लिए दिए जाएं क्योंकि पक्के रंगों से त्वचा पर बुरा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed