{"_id":"69a02e39337ce4f4890bbfa8","slug":"video-class-10-math-paper-was-leaked-from-the-examination-center-in-bhavad-village-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: दसवीं के गणित का पेपर हुआ आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं के गणित विषय की परीक्षा के पहले दिन ही पेपर आउट होने की घटना सामने आई है। चरखी दादरी जिला के गांव रानीला के परीक्षा परीक्षा केंद्र से पेपर आउट हुआ है। परीक्षा समाप्ति के तुरंत बाद बोर्ड अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर आउट हुए दसवीं के गणित विषय के पेपर की क्यूआर कोड से पहचान की और फिर इस पेपर को आउट करने वाले परीक्षार्थी का भी पता लगा लिया। जिस पर अब नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ पवन कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में ये मामला आया था। प्रश्नपत्र के क्यूआर कोड से पेपर आउट होने का पता चल गया है। परीक्षा केंद्र के अधीक्षक की तरफ से संबंधित परीक्षार्थी पर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है वहीं बोर्ड मुख्यालय से भी इसके अन्य स्त्रोत का पता लगाया जा रहा है कि इसमें किस-किस की भूमिका शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।