सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman's bag cut in auto, Rs 20,000 and documents stolen

Bhiwani News: ऑटो में महिला का बैग काटकर 20 हजार रुपये और दस्तावेज चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman's bag cut in auto, Rs 20,000 and documents stolen
विज्ञापन
भिवानी। महम गेट क्षेत्र स्थित एक बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर लौट रही महिला का ऑटो में बैग काटकर नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Trending Videos

पुलिस को दी शिकायत में गांव चांग निवासी मीना ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी बेटी सुमन के साथ महम गेट स्थित एक बैंक में रुपये निकालने गई थी। उसने अपने खाते से 20 हजार रुपये निकाले, जो पांच-पांच सौ रुपये के नोट थे। बैंक से रुपये लेने के बाद उसने अपनी बेटी को बस में बैठा दिया और खुद ऑटो से नए बस स्टैंड के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीना ने बताया कि रास्ते में जब उसने अपना बैग संभाला तो वह कटा हुआ मिला। बैग से बैंक से निकाले गए 20 हजार रुपये, उसकी और उसकी बेटी की बैंक पासबुक, केवाईसी फॉर्म और अन्य जरूरी दस्तावेज गायब थे। उसे आशंका है कि ऑटो रिक्शा में सफर के दौरान ही किसी ने बैग काटकर नकदी और दस्तावेज चुरा लिए। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सुराग जुटाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed