सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two accused arrested for attacking a man with iron rods and sticks

Bhiwani News: व्यक्ति पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for attacking a man with iron rods and sticks
विज्ञापन
लोहारू। पिलानी रोड स्थित शिव मंदिर तालाब के पास 20 फरवरी की शाम एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में लोहारू थाना पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अजय फरटिया भीमा और विक्रांत निवासी गांव लाड के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
Trending Videos

ढाणी अकबरपुर निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 फरवरी की शाम वह पिलानी रोड, लोहारू स्थित शिव मंदिर तालाब पर दर्शन के लिए गया हुआ था। शाम करीब 6:30 बजे आरोपी विक्रांत वहां आया और बातचीत के बहाने उसे मंदिर से बाहर ले गया। बाहर पहले से एक स्कॉर्पियो गाड़ी में उसके अन्य साथी मौजूद थे। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आईं तथा हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को थाना लोहारू के जांच अधिकारी रोहतास सिंह ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश के चलते शिकायतकर्ता पर हमला किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed