{"_id":"6a2ac29eb5b177cb1f09f6d8","slug":"a-memorandum-was-submitted-to-the-commissioner-regarding-the-payment-of-high-tension-wire-rohtak-news-c-17-roh1020-870876-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हाइटेंशन तार के भुगतान को लेकर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हाइटेंशन तार के भुगतान को लेकर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 12 Jun 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
13-कैंप कार्यालय में कमिश्नर राजीव रतन को ज्ञापन सौंपते किसानों का प्रतिनिधिमंडल। स्रोत: किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो: 13
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रतिनिधिमंडल ने हाईटेंशन लाइनों के मुआवजे संबंधी मांगों को लेकर वीरवार को कमिश्नर राजीव रतन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इससे पहले किसानों ने प्रदेशभर के किसानों के साथ मार्च भी निकाला।
किसानों ने सरकार की तरफ से मुआवजा निर्धारण के लिए अपनाए गए लॉटरी सिस्टम को वापस लेने की मांग की। साथ ही बड़े शहरों की सीमा से 15 किलोमीटर तक के क्षेत्र को शहरी क्षेत्र मानकर मुआवजा देने तथा प्रभावित किसानों को नियमानुसार अग्रिम एकमुश्त मुआवजा प्रदान करने की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्ष 2023 में केएमपी एक्सप्रेसवे के साथ रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में सोनीपत और झज्जर में धरना दिया गया था। इस पर समाधान का आश्वासन मिला था। प्रतिनिधिमंडल में दिलबाग बिंझौल, प्रमोद कुंडू, अंकित डांगी और सतीश गहलावत सहित अन्य किसान मौजूद रहे।