सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Claim: The fire was caused by a flex flex, not an AC compressor bursting.

दावा: एसी का कंप्रेशर फटने में नहीं, फ्लेक्स में लगने से भड़की थी आग

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 05:08 AM IST
विज्ञापन
Claim: The fire was caused by a flex flex, not an AC compressor bursting.
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक शूज के संचालक सुवेंद्र आग लगने के कारणों को लेकर हो रही चर्चाओं से नाखुश हैं। वे इन्हें गलत भी बता रहे हैं। उनका दावा है कि आग लगने की वजह छत पर लगे एसी में शार्ट सर्किट से कंप्रेशर फटना नहीं है। पहले शो रूम के भीतर रखे फ्लेक्स ने आग पकड़ी, फिर चारो ओर फैल गई। पढ़ें, सवाल-जवाब...

चर्चा है कि शॉर्ट सर्किट से एसी का कंप्रेशर फटा और आग फैल गई?
यह केवल कयासबाजी है। अगर ऐसा होता तो धमाके की आवाज सुनाई देती। हमें तो यह पहले नहीं सुनाई दी।

आपके हिसाब से आग कैसे लगी?
मुझे लगता है कि यह आग फ्लेक्स के अंदर शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। भीषण गर्मी और लू ने इसे और हवा दे दी और चौतरफा फैल गई।

आपको कैसे-कब पता चला कि छत पर आग लग गई है?

उस वक्त मैं ग्राहकों से बातचीत कर रहा था। अचानक बाहर शोर सुनाई दिया कि छत से धुआं उठ रहा है। तुरंत एक लड़का आग बुझाने वाला सिलिंडर लेकर छत पर गया लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमाके कब हुए?

आग के विकराल रूप ले चुकने के बाद कई धमाके हुए। लेकिन, उसके पहले तक कोई धमाका नहीं हुआ था।
कानूनी वारिसों का तहसीलदार ने मांगा ब्योरा
अग्निकांड में लगने से मरे सौरभ उर्फ रोहित, अमन यादव व कपिल के परिजनों को सरकार 10-10 लाख मुआवजा देगी। इसके लिए तहसीलदार यशपाल ने तीनों के कानूनी वारिसों का वीरवार को ब्योरा मांगा। सौरभ उर्फ रोहित के परिवार ने मां डिंपल, अमन यादव के परिवार ने बेटी बेटी नव्या, पत्नी सीमा, बेटे पीयूष, मां सविता व पिता जगदीश और कपिल के परिवार ने बेटी रीमा व रीतू, बेटे अंकित व पत्नी राजेश का नाम कानूनी वारिस के तौर पर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed