सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman alleges sexual harassment on pretext of marriage

Rohtak News: महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का आरोप

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 05:14 AM IST
विज्ञापन
Woman alleges sexual harassment on pretext of marriage
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

रोहतक। शहर के पॉश इलाके की रहने वाली तलाकशुदा महिला का आरोप है कि खिड़वाली गांव के युवक विजय ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। साथ ही जातिसूचक गालियां दी। पीड़िता ने अर्बन एस्टेट थाने में विजय के खिलाफ दुष्कर्म और जातिसूचक शब्द कहने की एफआईआर दर्ज कराई है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका तलाक हो चुका है। उनका एक बेटा भी है। जनवरी 2020 में खिड़वाली गांव के विजय ने उनसे जान-पहचान करके प्रेम संबंध बना लिए। उसने भरोसा दिया कि वह उससे शादी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। मारपीट की। उनका मोबाइल फोन छीनकर डाटा नष्ट कर दिया। विरोध करने पर उसने जातिसूचक गालियां दीं। पुलिस ने बुधवार को विजय के खिलाप 2023 से पहले की वारदात होने के कारण आईपीसी की धाराओं व एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed