{"_id":"69eb6dbcb88fffb82704fafe","slug":"a-road-safety-awareness-camp-was-organized-rohtak-news-c-17-1-roh1018-845090-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम प्रो. आशा शर्मा एवं डॉ. विश्वास मलिक के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम में प्रो. सपना गर्ग, प्रो. सोनिया मलिक, प्रो. अश्वनी ढींगरा, डॉ. आशा तथा प्रो. अंजू धीमान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जागरूकता सत्र, व्यावहारिक प्रदर्शन तथा सूचना सामग्री का वितरण किया गया। इसमें यातायात नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग व तेज गति और लापरवाह ड्राइविंग के खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ. मीनू भान, डॉ. बिंदु, डॉ. दीपक, डॉ. अनु, डॉ. ईशा, डॉ. रविश, डॉ. अमित और डॉ. मंजीत उपस्थित रहे।
Trending Videos
