सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A young man was caught stealing a tractor from a house, an FIR was lodged.

Rohtak News: घर में ट्रैक्टर चोरी कर रहे युवक को पकड़ा, एफआईआर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
A young man was caught stealing a tractor from a house, an FIR was lodged.
विज्ञापन
बेरी। छुछकवास चौकी के अंतर्गत गांव भिंडावास में घर में घुसकर ट्रैक्टर चोरी कर रहे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव भिंडावास निवासी कुलदीप ने बताया कि वह घर पर सो रहे थे। बुधवार रात करीब 12 बजे उनको आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा तो एक युवक ट्रैक्टर चोरी कर ले जा रहा था। उन्होंने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। जांच अधिकारी लाल सिंह ने बताया कि गांव भिंडावास में ट्रैक्टर चोरी करके ले जाने वाले युवक को परिजनों ने पकड़ लिया था। शिकायतकर्ता की शिकायत पर चोरी की एफआईआर दर्ज ली है। आरोपी को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article