सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   All three bodies were burnt to more than 80 percent.

Rohtak News: 80 प्रतिशत से ज्यादा जल चुके थे तीनों शव

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 04:05 AM IST
विज्ञापन
All three bodies were burnt to more than 80 percent.
विज्ञापन
रोहतक । सिविल अस्पताल के तीन सदस्यीय चिकित्सकों के बोर्ड ने सौरभ, कपिल व अमन के शवों का पोस्टमार्टम किया। शव 80 प्रतिशत से अधिक जल चुके थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सौरभ उर्फ रोहित का लगभग सारा शरीर जल चुका था। इसकी पहचान कपड़ों से हुई। उसके एक पैर में लोवर थी। आग के दौरान वह गिर गया था। यह शव औंधे मुंह पड़ा मिला था।


अमन के शरीर पर कुछ भारी सामान गिरने का अंदेशा जताया गया है। इस कारण शरीर की सारी हड्डियां टूटी मिली हैं। हाथ पूरी तरह जल गया था। सिर का एक हिस्सा गायब मिला। इसके शरीर पर ब्रांडेड लोवर व जुराब मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल का शरीर भी 80 प्रतिशत से अधिक झुलसा होने की बात कही गई है। इसके सीने व दाढ़ी के बाल किसी तरह बच गए। इसके अलावा कपिल के हाथ में चांदी का कड़ा मिला है। इस पर गुरु का मंत्र या वाक्स लिखा है। शव से चेन व अंगूठी के अलावा पैंट की पिछली जेब में आधार कार्ड मिला है। इन तीनों शवों के डीएनए, कपड़े व ब्लड सेंपल सुरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed