{"_id":"6a2ec530553d75aec302bfc2","slug":"anjali-chauhan-won-a-bronze-medal-at-the-asian-kurash-championship-rohtak-news-c-200-1-bgh1005-124591-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एशियाई कुराश चैंपियनशिप में अंजलि चौहान ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एशियाई कुराश चैंपियनशिप में अंजलि चौहान ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
फ़ोटो-82: पदक जीतने वाली अंजलि चौहान। स्रोत स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में आयोजित 15वीं एशियाई सीनियर कुराश चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ की अंजलि चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल जगत, परिजनों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
मूल रूप से हिसार की रहने वाली अंजलि चौहान वर्तमान में बहादुरगढ़ स्थित एसडीएम कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। हाल ही में हुए चयन ट्रायल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने भारतीय टीम में स्थान बनाया था।
अंजलि ने अपने खेल जीवन की शुरुआत कुश्ती से की थी। वर्ष 2012 में उन्होंने मिस हरियाणा और भारत महिला केसरी का खिताब जीता था। इसके अलावा वह जूडो और कुराश में भी कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
शादी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद अंजलि ने खेल को जारी रखा और लगातार अभ्यास करते हुए देश के लिए उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, पति और कोचों को दिया है। अंजलि ने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए अधिक पदक जीतने का संकल्प लिया है।
फ़ोटो-82: