सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No trace of the minor who drowned in the canal even after 40 hours

Rohtak News: नहर में डूबे नाबालिग का 40 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 14 Jun 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
No trace of the minor who drowned in the canal even after 40 hours
फोटो-34 जेएलएन नहर पर सर्च अभियान चलाती एनडीआरअफ। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

रोहतक। दिल्ली बाईपास के नजदीक जेएलएन नहर में शनिवार को बहे जनता कॉलोनी निवासी अक्षत (17) का 42 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। शनिवार दोपहर ढाई बजे नहर में बहे नाबालिग को एनडीआरएफ की टीम पिछले 30 घंटे से तलाश में जुटी हुई है।
सर्च अभियान झज्जर के बाकरा हेड तक चलाने के बाद भी नाबालिग का पता नहीं लगा है। अब टीम को नहर में पानी का स्तर कम होने का इंतजार है। शनिवार शाम को एक नाबालिग लड़की ने भीड़ को बताया था कि हम नहर किनारे बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अक्षत की चप्पल नहर में गिर गई। वह चप्पल लेने के लिए नहर में उतरा तो पानी के तेज बहाव में बह गया। यह देखकर उसने बचाने के लिए शोर मचाया। लोगों को बुलाया। अक्षत को बचाने के लिए दो युवक नहर में कूदे पर सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

----
वर्जन
लगातार किशोर की तलाश की जा रही है। झज्जर के बाकरा हेड तक सर्च अभियान चलाया गया है लेकिन किशोर का कुछ पता नहीं चल पाया है। -अश्वनी कुमार थाना प्रभारी आईएमटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed