सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Allegations of substandard material used in green belt wall construction.

Rohtak News: ग्रीन बेल्ट की दीवार निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Allegations of substandard material used in green belt wall construction.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरगढ़। सेक्टर-13 स्थित ग्रीन बेल्ट की दीवार निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता की सामग्री प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है। सेक्टर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रधान राजबीर दलाल ने रविवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और कार्य में गंभीर खामियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

राजबीर दलाल ने बताया कि ठेकेदार को पहले भी ईंटों की गुणवत्ता को लेकर अवगत कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद कथित तौर पर घटिया सामग्री का उपयोग जारी रहा। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एचएसवीपी के एसडीओ देवेंद्र तथा संबंधित अधिकारी जगमाल को अवगत कराया गया, जिसके बाद मौके पर चल रहा कार्य रुकवा दिया गया।

आरडब्ल्यूए प्रधान ने मांग की कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करवाई जाए और कार्य मानकों के अनुसार ही कराया जाए, ताकि सार्वजनिक धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed