सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth arrested with illegal pistol and five cartridges.

Rohtak News: अवैध पिस्तौल और पांच कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with illegal pistol and five cartridges.
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सीआईए-1 बहादुरगढ़ की टीम ने एक युवक को अवैध हथियार और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि सीआईए-1 में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) संदीप कुमार अपनी टीम के साथ थाना आसौदा क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थे।

इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आदित्य निवासी गांव भापड़ौदा जिला झज्जर अवैध हथियार के साथ भापड़ौदा बाईपास पुल के नीचे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना आसौदा में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed