{"_id":"6a2ecd25a69aee4ded027f25","slug":"flipkart-warehouse-employees-staged-a-protest-over-pay-cuts-rohtak-news-c-195-1-nnl1001-136297-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: वेतन कटौती से नाराज फ्लिपकार्ट वेयरहाउस के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: वेतन कटौती से नाराज फ्लिपकार्ट वेयरहाउस के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
14jjrp18-याकूबपुर स्थित कंपनी में धरने पर बैठे कर्मचारी। स्रोत : वीडियोग्रेब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। याकूबपुर स्थित फ्लिपकार्ट वेयरहाउस में कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और पदों में कथित कटौती के विरोध में रविवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी सैलरी 18 हजार रुपये से घटाकर 13 हजार रुपये की जा रही है और पद भी छोटे किए जा रहे हैं। सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और सदर एसएचओ ने कर्मचारियों की मांगों को सुना। उसके बाद कंपनी ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कंपनी में करीब दो हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। हाल ही में कई कर्मचारियों की पोस्ट घटाने के साथ-साथ वेतन कम करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। शनिवार को भी नाइट शिफ्ट के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों को रखा था।
प्रदर्शन के दौरान कुछ कर्मचारियों ने दो साथियों के साथ मारपीट होने का आरोप भी लगाया हालांकि, पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर झज्जर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों व संबंधित अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
झज्जर सदर थाना प्रभारी परमजीत ने बताया कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनसे बातचीत की और उन्हें समझाया गया। कंपनी ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।