{"_id":"6a52b4ebc9c4f98ea6061f4f","slug":"ankit-from-bhalauth-was-hit-by-7-bullets-while-aryan-and-nitin-were-hit-by-6-bullets-each-rohtak-news-c-17-roh1019-886686-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भालाैठ के अंकित को 7, आर्यन व नितिन को लगीं 6-6 गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भालाैठ के अंकित को 7, आर्यन व नितिन को लगीं 6-6 गोलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक/गुरुग्राम। गुरुग्राम में हुए एनकाउंटर में मारे गए भालौठ के अंकित को सबसे ज्यादा सात गोलियां मारी गईं जबकि आर्यन व नितिन को छह-छह गोलियां लगी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि एक भी गोली युवकों के शरीर में नहीं मिली। इससे साफ है कि गोलियां आर-पार निकल गईं।
भालौठ गांव में तीन युवकों की मौत से गांव में शनिवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। वीरवार की रात को गुरुग्राम पुलिस ने सुशांत लोक इलाके में एनकाउंटर में दीपक गैंग से जुड़े पांच शूटरों को घेर लिया था। इसमें चार शूटर की एनकाउंटर में मौत हो गई थी।
एनकाउंटर के दौरान दीपक नांदल गैंग के चार शूटरों को पुलिस की ओर से कुल 21 गोलियां मारी गईं थीं। शुक्रवार दोपहर बाद गुरुग्राम में मेडिकल बोर्ड से चारों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम से पहले सभी शवों के एक्सरे की प्रक्रिया भी की गई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार, चारों युवकों के शरीर में कोई भी गोली नहीं मिली है। सभी गोलियां इनके शरीर से आर-पार हुई हैं। ये गोलियां सिर, गले, सीने, पेट, पैरों, हाथ में लगी हैं। भालौठ निवासी अंकित को सबसे ज्यादा गोली लगीं। इसके गले, सीने, पेट, पैरों में सात गोलियां लगीं। आर्यन और नितिन को छह-छह गोलियां सिर, सीने, पेट और जांघ में लगी हैं।