{"_id":"6a52b4e45631e76c3e0cae39","slug":"haryana-finished-first-by-winning-10-medals-at-the-under-23-national-wrestling-championship-rohtak-news-c-17-roh1020-886532-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा 10 पदक जीतकर रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा 10 पदक जीतकर रहा प्रथम
विज्ञापन
19-रोहतक के एमडीयू में नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर पहुंचने के बाद खिलाड़ियों के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा 10 पदक जीतकर प्रथम रहा। 57 किलो भार वर्ग में फरीदाबाद के रुपेश, 79 किलो भार वर्ग में झज्जर के पारस, 92 किलो भार वर्ग में वंश गुलिया व 97 किलो भार वर्ग में शिवम ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
एसएससीबी (सर्विसेस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड) ने पांच पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। इनमें तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। पंजाब तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का रविवार को समापन होगा।
चैंपियनशिप में विभिन्न प्रांतों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरुष पहलवानों ने प्रदर्शन किया। कुल 10 भार वर्गों में फ्री स्टाइल कुश्ती के मुकाबले हुए। कार्यक्रम में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि रहे जबकि हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन
हरियाणा के स्वर्ण पदक विजेता
हरियाणा के रुपेश ने 57 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। झज्जर के पारस ने 79 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वंश गुलिया ने 92 किलो भार वर्ग में और शिवम ने 97 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हरियाणा के खाते में चार स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक आए।
पंजाब के जसपूरन ने 125 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता
61 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र के वैभव ने स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के जसकरन ने 65 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। एसएससीबी के नितिन ने 70 किलो भार वर्ग में, नरेंद्र ने 74 किलो भार वर्ग में और साहिल ने 86 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। पंजाब के जसपूरन ने 125 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
-- -- -- -- -
रजत और कांस्य पदक विजेता
57 किलो वर्ग में एसएससीबी के अतुल मलिक को रजत मिला। महाराष्ट्र के बोंगार्डे और बिहार के सुमन कुमार यादव ने कांस्य पदक जीते। 61 किलो वर्ग में उत्तर प्रदेश के सूरज यादव ने रजत पदक जीता। एसएससीबी के शुभम और हरियाणा के सागर ने कांस्य पदक हासिल किए। हरियाणा के रोहित कुमार 65 किलो वर्ग में रजत पदक विजेता रहे। राजस्थान के सुमित विश्नोई और उत्तर प्रदेश के शिवम यादव को कांस्य मिला। 70 किलो वर्ग में उत्तर प्रदेश के अश्वनी यादव को रजत मिला। तेलंगाना के निलेश सिंह और हरियाणा के रिंकू कांस्य पदक विजेता रहे। 74 किलो वर्ग में हिमाचल के नवीन कुमार, पंजाब के ऋषभ जाखड़ और हरियाणा के यश ने कांस्य पदक जीते। 79 किलो वर्ग में एसएससीबी के यश को रजत मिला। दिल्ली के प्रियांशु और पंजाब के विशाल कुमार को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 86 किलो वर्ग में हरियाणा के हिमांशु आंतिल ने रजत पदक जीता। हिमाचल के सुमित ठाकुर और उत्तर प्रदेश के अनुज तोमर ने कांस्य पदक हासिल किए। 92 किलो वर्ग में उत्तर प्रदेश के आकाश भाटी रजत पदक विजेता बने। राजस्थान के मनीष चौधरी और महाराष्ट्र के विशाल सुनील जाधव को कांस्य मिला। 97 किलो वर्ग में दिल्ली के दीपक चहल को रजत और महाराष्ट्र के अथर्व नामदेव चव्हाण व राजस्थान के साहिल खान को कांस्य पदक मिले। 125 किलो वर्ग में उत्तर प्रदेश के लक्ष्य कुमार रजत पदक विजेता रहे। हरियाणा के रोहित और राजस्थान के भीष्म सिंह चौधरी ने कांस्य पदक जीते।