फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Amit, alias 'Doctor', from Ritauli had supplied weapons to Baaz.

Rohtak News: रिटौली के अमित उर्फ डॉक्टर ने दिए थे बाज को हथियार

Sun, 12 Jul 2026 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Amit, alias 'Doctor', from Ritauli had supplied weapons to Baaz.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक/महम। विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया गैंग ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी। इसका उद्देश्य रंगदारी मांगना था। दो दिन के रिमांड के दौरान यह खुलासा हुआ है। आरोपी अमन उर्फ बाज को टिटौली निवासी अमित उर्फ डॉक्टर ने हथियार उपलब्ध कराए थे। पुलिस रविवार को आरोपी अमन उर्फ बाज और अमित उर्फ डॉक्टर को अदालत में पेश करेगी।
जांच अधिकारी एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि अमन उर्फ बाज और अमित उर्फ डॉक्टर विदेश में बैठे गैंगस्टर सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया के संपर्क में हैं। दोनों व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से सुमित से संपर्क करते हैं।
विज्ञापन

जेल में रहते समय अमन उर्फ बाज की सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया से मुलाकात हुई थी। जेल से बाहर आकर दोनों साथ काम करने लगे। सुमित उर्फ छोटा 2025 में विदेश भाग गया था। वह वहीं से अब अपना गैंग चला रहा है। साजिश के तहत विधायक से रंगदारी मांगने से पहले गैंग के नाम पर दहशत का माहौल बनाना था। इसी कारण कार्यालय पर फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 जून की रात को हुई थी फायरिंग
कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर 20 जून की रात को फायरिंग हुई थी। महम एवीटी स्टाफ ने 28 घंटे में लाखनमाजरा निवासी अमन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। तीन दिन बाद टिटौली निवासी अमित उर्फ डॉक्टर को भी पकड़ा गया। 26 जून को पुलिस ने अमन उर्फ बाज को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। अमन को पहले पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोप में रिमांड पर लिया गया था। अब दोनों को फायरिंग के आरोप में रिमांड पर लेकर अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed