फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Post-mortem of ex-serviceman not conducted even after 24 hours; son collapses.

Rohtak News: पूर्व सैनिक का 24 घंटे बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम, चक्कर खाकर गिरा बेटा

Sun, 12 Jul 2026 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem of ex-serviceman not conducted even after 24 hours; son collapses.
09-पीजीआई डेड हाउस के बाहर चक्कर आने से गिरा हवलदार जसिया गांव निवासी अजय ट्रामा सेंटर में उपचा
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआईएमएस के डेड हाउस में जसिया गांव के पूर्व सैनिक का 24 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम न होने से इंतजार में बेटा हरियाणा पुलिस का हवलदार अजय चक्कर आकर गिर गया। फर्श पर लगने से खून बहने लगा। प्राथमिक उपचार देकर उन्हें ट्राॅमा सेंटर में दाखिल कराया गया, तब जाकर जान बच सकी।
नेवी से रिटायर्ड जसिया गांव निवासी पालेराम ने बताया कि वे छह भाई हैं। उनका भाई महाबीर (71) सेना में कार्यरत रहा। साथ ही, सेना की तरफ से कुश्ती का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी रहा। सेवानिवृत्ति के बाद घर पर रहते थे। उनके दो बेटे व एक बेटी हैं।
विज्ञापन

एक बेटा अजय हरियाणा पुलिस में हवलदार हैं और मानेसर पुलिस लाइन में ड्यूटी है। शुक्रवार सुबह महाबीर पहले रोहतक आए और फिर वापस घर चले गए। उन्होंने जसिया के ठेके से शराब ली। शराब पीने के बाद उल्टी करने लगे। पीजीआई में लेकर आए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शायद फूड प्वाॅइजनिंग मौत की वजह रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालेराम ने बताया कि मौत होने पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे ही शव डेड हाउस में आ गया था। पहले तो पुलिस ने कागजात तैयार नहीं किए। शाम को 4 बजे कहा गया कि डॉक्टर नहीं हैं। ऐसे में अब शनिवार को ही पोस्टमार्टम हो सकेगा। शनिवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed