{"_id":"6a2ec5df8456d893cd09b4f8","slug":"artists-of-saptak-cultural-society-honored-rohtak-news-c-17-roh1020-872650-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सप्तक कल्चरल सोसाइटी के कलाकारों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सप्तक कल्चरल सोसाइटी के कलाकारों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 14 Jun 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
22 झज्जर के इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के विश्राम सदन में सोसाइटी के कलाकारों को सम्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो : 22
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। हरियाणा कला परिषद के वाइस चेयरमैन महेश जोशी ने रविवार को सप्तक कल्चरल सोसाइटी रोहतक के कलाकारों को सम्मानित किया।झज्जर के इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के विश्राम सदन में संस्कृति के सारथी संस्था, गुरुग्राम की ओर से हरियाणा कला परिषद के वाइस चेयरमैन महेश जोशी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में हरियाणा के कई कलाकार, नाट्य निर्देशक, संगीतज्ञ इत्यादि शामिल हुए। कला मर्मज्ञ महेश जोशी को सम्मानित कर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महाराणा प्रताप के जीवनी पर आधारित एक नृत्य नाटिका का मंचन भी किया गया जिसका निर्देशन गायत्री विजय ने किया।
कला परिषद के वाइस चेयरमैन महेश जोशी ने कहा कि विलुप्त होती कलाओं व जमीन से जुड़े कलाकारों के सम्मान के लिए हमेशा प्रयत्न करते रहेंगे। वृद्ध कलाकारों की पेंशन भी जल्दी ही उनको दिलवाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर रोहतक के नाट्य निर्देशक और कला परिषद के पूर्व उप निदेशक विश्व दीपक त्रिखा, अविनाश सैनी, सुभाष नगाड़ा, गुरुग्राम के वरिष्ठ रंगकर्मी मोहनकांत एवं हर्ष कुमार, प्रख्यात साहित्यकार अशोक बत्रा, गुरुग्राम के प्रसिद्ध कवि मदन साहनी, सुरुचि साहित्य कला परिवार के अध्यक्ष और वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. धनीराम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।