{"_id":"6a2ecc153b3d8dc62509914f","slug":"association-elects-new-president-incumbent-says-i-havent-resigned-yet-rohtak-news-c-195-1-nnl1001-136315-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एसोसिएशन ने चुना नया प्रधान, वर्तमान प्रधान बोले- अभी मैंने इस्तीफा नहीं दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एसोसिएशन ने चुना नया प्रधान, वर्तमान प्रधान बोले- अभी मैंने इस्तीफा नहीं दिया
विज्ञापन
14jjrp12- बैठक में मौजूद जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत : एसोसिएशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो-12
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान पद पर हुए चुनाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। निजी स्कूल संचालकों ने बैठक कर महावीर काद्यान को प्रधान चुना हैं जबकि सुखबीर सिंह का कहना हैं अभी वह प्रधान हैं और उन्होंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है।
रविवार को जिला झज्जर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की चुनावी बैठक का आयोजन आरएस मॉडल स्कूल में किया गया। बैठक में जिले के सभी ब्लॉकों से निजी विद्यालय संचालकों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से महावीर काद्यान को जिला झज्जर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का जिला प्रधान चुना गया।
इसके साथ ही वीरेंद्र काद्यान को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मामले में निजी स्कूल संचालक जितेंद्र रोहिला ने बताया कि सभी निजी स्कूलों में एकत्रित होकर प्रधान चुना ही, क्योंकि तीन साल का समय पुराने प्रधान का पूरा हो चुका था।
विज्ञापन
वहीं जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान सुखबीर सिंह कासनी ने बताया कि उन्होंने अब तक कोई त्याग पत्र नहीं दिया हैं और न ही नए प्रधान को लेकर बैठक हमने बुलाई थी। कुछ लोगों ने बैठकर नया प्रधान चुना है, जो गलत हैं। उन्होंने सोमवार को प्राइवेट स्कूल संचालकों कि बैठक बुलाई है। उन्होंने बताया कि जिसको प्रधान बनाया गया हैं, वह सरकारी कर्मचारी है।