सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Body of missing farmer found in a pond in Rohtak's Khidwali; 52-year-old Tarachand had gone missing on June 10

Haryana: रोहतक के खिड़वाली के जोहड़ में मिला लापता किसान का शव, 10 जून को लापता हुआ था 52 साल का ताराचंद

माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 13 Jun 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

गांव में डोभी वाले जोहड़ में कीचड़ के अंदर एक शव तैर रहा है। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान रोहताश के तौर पर हुई। एफएसएल की टीम ने शव की जांच की।

Body of missing farmer found in a pond in Rohtak's Khidwali; 52-year-old Tarachand had gone missing on June 10
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

रोहतक के खिड़वाली गांव में तीन दिन से लापता किसान का शनिवार सुबह तालाब (जोहड़) में शव मिला। परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर शराब पीकर हुए झगड़े में हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस शव का आज पोस्टमार्टम कराएगी। 



खिड़वाली गांव निवासी अशोक ने शुक्रवार को सदर थाने में शिकायत दी थी कि उसका चाचा रोहताश बुधवार से लापता है। गांव में छानबीन की तो पता चला कि बुधवार रात 12 बजे उसका चाचा रोहताश जोहड़ पर गांव के युवक बलराज, श्रीओम व रविंद्र उर्फ बदलू के साथ था। आरोपियों से पूछताछ कर उसके चाचा के बारे में पता किया जाए। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज रोहताश की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन




शनिवार सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि गांव में डोभी वाले जोहड़ में कीचड़ के अंदर एक शव तैर रहा है। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान रोहताश के तौर पर हुई। एफएसएल की टीम ने शव की जांच की। मृतक की जीभ बाहर निकली हुई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। 
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
शव का पीजीआई के डेड हाउस में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तीन सदस्यीय बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। अभी हत्या की एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed