{"_id":"6a78bdf665ec3dd1ea021598","slug":"body-of-missing-textile-merchant-from-panipat-found-at-jln-rohtak-news-c-17-roh1019-901609-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पानीपत के लापता कपड़ा व्यापारी का जेएलएन में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पानीपत के लापता कपड़ा व्यापारी का जेएलएन में मिला शव
विज्ञापन
31- पानीपत के कपड़ा व्यापारी गुरविंद्र सिंह जुनेजा। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। पानीपत से तीन दिन पहले लापता कपड़ा व्यापारी गुरविंद्र सिंह जुनेजा (58) का शव रविवार सुबह जेएलएन में कन्हेली हेड के पास मिला। परिजनों के अनुसार, गुरविंद्र सिंह छह अगस्त को पानीपत में असंध मोड़ के पास नहर में मछलियों को दाना डालने गए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पानीपत के मॉडल टाउन निवासी गुरशरण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके ताऊ के पोते गुरविंद्र सिंह जुनेजा कपड़े का कारोबार करते थे और मॉडल टाउन में उनकी दुकान है। छह अगस्त को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गुरविंद्र सिंह पत्नी को दुकान पर छोड़कर असंध रोड स्थित नहर में मछलियों को दाना डालने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से उनके नहर में गिरने की आशंका है।
रविवार सुबह कन्हेली हेड के पास शव फंसा दिखाई दिया। सूचना मिलने पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस से ईएचसी पवन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने नहर में उतरकर बुलडोजर की मदद से शव को बाहर निकलवाया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश सैनी ने बताया कि पानीपत के व्यापारी की नहर में डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। मामले की आगे की जांच पानीपत के मॉडल टाउन थाना पुलिस करेगी।