फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Order Gangotri's Gangajal to your doorstep for Shravan Mondays and Shivratri.

Rohtak News: सावन सोमवार और शिवरात्रि पर घर बैठे मंगवाएं गंगोत्री का गंगाजल

Sun, 09 Aug 2026 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Order Gangotri's Gangajal to your doorstep for Shravan Mondays and Shivratri.
14. डाकघर रोहतक में मौजूद लोग। संवाद
-250 एमएल की बोतल काउंटर पर उपलब्ध, ऑनलाइन मंगाने पर 121 रुपये खर्च होंगे
विज्ञापन

करिश्मा रंगा रोहतक। सावन का महीना चल रहा है। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गंगाजल की मांग बढ़ गई है। सावन सोमवार और 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि के चलते श्रद्धालु गंगाजल की खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में डाक विभाग की ओर से गंगोत्री से प्राप्त गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रद्धालु इसे चुनिंदा डाकघरों के काउंटर से खरीद सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन घर बैठे मंगाने की सुविधा भी है।

डाकघर के काउंटर से 250 एमएल गंगाजल की बोतल 30 रुपये में खरीदी जा सकती है। डाक विभाग की ओर से गंगोत्री से प्राप्त गंगाजल को बोतल में उपलब्ध कराया जाता है। सावन सोमवार, शिवरात्रि और अन्य धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालु इसका इस्तेमाल जलाभिषेक के लिए कर सकते हैं। डाकघर जाने में असमर्थ श्रद्धालु ऑनलाइन भी गंगाजल मंगा सकते हैं। ऑनलाइन 250 एमएल की एक बोतल की कीमत 121 रुपये है। इसमें पैकिंग और स्पीड पोस्ट का शुल्क शामिल है। इसके अलावा दो बोतलों का पैक 201 रुपये और चार बोतलों का पैक 321 रुपये में उपलब्ध है। गंगाजल पर जीएसटी नहीं लिया जाता।
विज्ञापन


वर्जन

सावन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाक विभाग की ओर से गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध कराया जाता है। 250 एमएल की बोतल डाकघर काउंटर से 30 रुपये में ली जा सकती है। इसके अलावा श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम से भी गंगाजल अपने घर मंगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश कुमार, अधीक्षक, डाक विभाग रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article