फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Special Feature: Rohtak holds significant potential for biofuels; work needed on

दिवस विशेष रोहतक में बायोफ्यूल की पर्याप्त संभावनाएं, तकनीक पर करना होगा काम : डॉ. रचना

Sun, 09 Aug 2026 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Special Feature: Rohtak holds significant potential for biofuels; work needed on
12- डॉ. अर्चना भटेरिया।
रोहतक। रोहतक में गेहूं, धान और अन्य फसलों के अवशेषों से बायोगैस, बायोमास पैलेट्स, बायोब्रिक्स और बायोएथेनॉल जैसे जैव ऊर्जा उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। इसकी शहर में पर्याप्त संभावनाएं भी हैं, बस तकनीक पर काम करना होगा। इससे कृषि अवशेषों के बेहतर प्रबंधन के साथ पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सकता है। किसानों को भी अतिरिक्त आमदनी का जरिया मिल सकता है। इसके लिए किसानों, प्रशासन, उद्योग और आम नागरिकों को मिलकर काम करना होगा। यह कहना है एमडीयू रोहतक में पर्यावरण विज्ञान की प्रोफेसर डॉ. रचना भटेरिया का।
विज्ञापन


डॉ. रचना ने बताया कि रोहतक के सामने वायु प्रदूषण बड़ी चुनौती है। दिवाली के दौरान एक्यूआई बढ़ने पर इसका असर साफ दिखाई देता है। कृषि अवशेष जलाना भी प्रदूषण की बड़ी वजह है। ऐसे में फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन जरूरी है। रोहतक में कृषि अवशेष पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने के कारण यहां जैव ईंधन तैयार करने की अच्छी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


पराली को कचरा नहीं, उपयोगी उत्पाद मानें

डॉ. रचना ने कहा कि किसानों को पराली को कचरा समझकर जलाने के बजाय उपयोगी उत्पाद के रूप में देखना होगा। किसान कृषि अवशेष उन उद्योगों या कारखानों तक पहुंचा सकते हैं, जहां बायोमास की जरूरत होती है। इससे उन्हें प्रति टन के हिसाब से नियमित और समय पर भुगतान मिल सकता है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल में भी जैव ईंधन के मिश्रण का इस्तेमाल शुरू हो चुका है, हालांकि इसे पूरी तरह पेट्रोल का विकल्प बनाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम नागरिक भी निभाएं अपनी भूमिका
उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के स्तर पर सबसे जरूरी काम गीले और सूखे कचरे का अलगाव है। जैविक कचरे से कंपोस्ट बनाया जा सकता है और बायोगैस प्लांट में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि घरों से अलग-अलग एकत्र किया जाने वाला गीला और सूखा कचरा आगे भी अलग-अलग रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed