फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Collision between truck and car on Highway 152-D in Rohtak three youths died in accident

Rohtak: हाईवे 152-डी पर ट्रक और कार की टक्कर, हादसे में 3 युवकों की मौत, खैरडी मोड के पास हुई दुर्घटना

Thu, 30 Jul 2026 09:07 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर (रोहतक)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर (रोहतक) Published by: Naveen Updated Thu, 30 Jul 2026 09:07 AM IST
सार

रोहतक में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। अम्बाला से नारनौल की तरफ जा रही टाटा कार ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही थाना कलानौर पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
Collision between truck and car on Highway 152-D in Rohtak three youths died in accident
मौके की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंड कलानौर थाना क्षेत्र में 152डी हाईवे पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब  साढ़े 5 बजे  खैरड़ी मोड़ के पास 152 डी पर हुआ, जहां अंबाला से नारनौल जा रही एक टाटा गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से पीछे जा टकराई।

विज्ञापन


प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि टाटा गाड़ी आगे से पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार तीनों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया तथा परिजनों और संबंधित थाना पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान मनोज कुमार जैन (50), मनीष कुमार जैन (53), दोनों पुत्र स्वर्गीय सुभाष चंद्र जैन निवासी रामकरण दास कॉलोनी, नारनौल तथा संदीप कुमार (37) निवासी जलपूरा, महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनोज कुमार जैन और मनीष कुमार जैन सगे भाई थे और क्रेशर व्यवसाय से जुड़े हुए थे। वे एक पार्टी से मुलाकात कर बुधवार सुबह वापस नारनौल लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कलानौर के निकट खैरड़ी मोड़ 152 पर उनकी गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से पीछे टकरा गई, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं परिजन मौके पर पहुंचे हैं और शिनाख्त कर ली  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed