फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rape convict sentenced to 20 years in prison, fined 2.75 lakh.

Rohtak News: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद की सजा, 2.75 लाख जुर्माना लगाया

Thu, 30 Jul 2026 06:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
Rape convict sentenced to 20 years in prison, fined 2.75 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) शैलेंद्र सिंह की कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी अमन को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 2 लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस फैसले से नाबालिग पीड़िता को लगभग तीन साल बाद न्याय मिला है।
पीड़िता की मां ने 23 जनवरी 2023 को कलानौर थाने में अमन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी कि अमन उनकी बेटी का लगातार पीछा करता था। वह उनकी बेटी से फोन नंबर मांगता था। उसके भाई को उठवाने धमकी देता था।
विज्ञापन

अमन ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह अमन के साथ बातचीत करने लगी थी। अमन ने उसे अपने घर बुलाकर जबरदस्ती की थी। चिल्लाने पर उसने उसे और उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन ने पीड़िता का वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने अमन के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया था। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि यौन उत्पीड़न की घटना एफआईआर दर्ज होने से लगभग छह से सात महीने पहले हुई थी।
पीड़िता की चिकित्सा जांच 24 जनवरी 2023 को की गई थी। इस प्रकार घटना और चिकित्सा जांच के बीच काफी समय का अंतराल था। वहीं, अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि आरोपी के फोन से नाबालिग की वीडियो बरामद हुई थी। यह वीडियो साबित करता है कि आरोपी उसे धमकी देता था।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने साबित किया है कि दोषी पीड़िता का लगातार पीछा करता था। अदालत ने मंगलवार को आरोपी अमन को दोषी माना था। बुधवार को अदालत ने उसे 20 साल की सजा सुनाने के साथ उस पर 2 लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed