{"_id":"6a6a0c6196fa7c376e095bc9","slug":"with-the-arrival-of-sawan-rohtak-news-c-17-ali1038-895617-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सावन आया तो बाजारों में छाई शृंगार के सामान की हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सावन आया तो बाजारों में छाई शृंगार के सामान की हरियाली
Thu, 30 Jul 2026 07:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 30 Jul 2026 07:50 AM IST
विज्ञापन
24-कैंप बाजार स्थित दुकान में हरी चूड़ियां खरीदती महिला। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। सावन की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजार सज गए हैं। शहर के कैंप बाजार, किला रोड और मुख्य बाजार में हरी कांच, मेटल और डिजाइनर चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।
हरी बिंदी, सिंदूर, चूड़ा सेट, नेल पेंट, मेहंदी और अन्य शृंगार की सामग्री की बिक्री में भी तेजी आई है। अविवाहित युवतियों से लेकर नवविवाहित और विवाहित महिलाएं सावन के लिए विशेष खरीदारी कर रही हैं। वहीं, मेहंदी लगाने वालों के पास भी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
कैंप बाजार के चूड़ी विक्रेता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सावन आते ही हरी चूड़ियों की बिक्री कई गुना बढ़ गई है। कांच की साधारण चूड़ियों से लेकर जरकन, मेटल और डिजाइनर सेट तक की चूड़ियों की अच्छी मांग है।
विज्ञापन
हरी चूड़ियों के सेट 200 से 1000 रुपये तक उपलब्ध हैं। सबसे ज्यादा मांग कांच और जरकन वाली चूड़ियों की है। वहीं, मुख्य बाजार की संचालिका सविता ने बताया कि इस बार महिलाएं पारंपरिक हरी चूड़ियों के साथ मैचिंग बिंदी, चूड़ा सेट, नेल पेंट और सिंदूर भी खरीद रही हैं।
मेहंदी कलाकार सचिन ने बताया कि सावन के सोमवार और तीज को लेकर अभी से एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। महिलाएं इस बार अरेबिक, मंडला और ब्राइडल स्टाइल के आधुनिक डिजाइन ज्यादा पसंद कर रही हैं।
ग्राहकों ने क्या कहा
मॉडल टाउन निवासी निशा ने बताया कि सावन में हरी चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है इसलिए हर साल नई चूड़ियां खरीदती हूं। इस बार डिजाइनर कांच की चूड़ियां और मैचिंग बिंदी खरीदी है।
शिवाजी कॉलोनी निवासी पूजा ने कहा कि सावन और तीज के त्योहार के लिए परिवार के साथ खरीदारी करने आई हूं। हरी चूड़ियों के साथ मेहंदी भी लगवाऊंगी। बाजार में इस बार पहले से ज्यादा नए डिजाइन देखने को मिल रहे हैं।