{"_id":"69e66463f6bb38b91609b52b","slug":"conference-on-current-environmental-challenges-and-climate-change-at-hcw-from-may-5-rohtak-news-c-203-1-sroh1011-125790-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हकेंवि में वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों व जलवायु परिवर्तन पर सम्मेलन 5 मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हकेंवि में वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों व जलवायु परिवर्तन पर सम्मेलन 5 मई से
विज्ञापन
फोटो संख्या:64 हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पर्यावरण अध्ययन विभाग की ओर से 5 व 6 मई को जलवायु परिवर्तन, सतत विकास एवं स्वास्थ्य जोखिम पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। इसमें 40 प्रतिशत प्रतिभागी प्रत्यक्ष रूप से, 50 प्रतिशत ऑनलाइन माध्यम से शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।
वहीं 10 प्रतिशत प्रतिभागी पोस्टर प्रस्तुतियों के माध्यम से योगदान देंगे। सम्मेलन के लिए 235 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। कुलपति एवं सम्मेलन के मुख्य संरक्षक प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन हमारे समय की सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है जो पारिस्थितिकी तंत्र, अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य तीनों को प्रभावित कर रहा है।
यह सम्मेलन विविध हितधारकों को एक साथ लाकर सतत विकास के मार्ग और नवाचार पूर्ण समाधान खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रो. नीलम सांगवान, प्रो. दिनेश कुमार गुप्ता व प्रो. पवन कुमार मौर्य, प्रो. मोना शर्मा, सहअध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र पी. सिंह संयोजक प्रो. अनीता सिंह सह-समन्वयक के रूप में कार्य कर रही हैं। पर्यावरण अध्ययन विभाग के डॉ. विक्रम सिंह व डॉ. अनूप यादव व भूगोल विभाग के डॉ. मनीष कुमार व डॉ. खेराज आयोजन सचिव के रूप में भूमिका निभाएंगे।
सम्मेलन में ये विश्वविद्यालय लेंगे भाग
संयोजक व पर्यावरण अध्ययन विभाग के डॉ. भूपेंद्र पी. सिंह ने बताया कि सम्मेलन में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली, विश्वविद्यालय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली व भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) के विशेषज्ञ शामिल होंगे।
सम्मेलन में विशेषज्ञ रखेंगे अपने विचार
होक्काइडो विश्वविद्यालय यूनाइटेड अरब अमीरात विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी ऑफ एग्डर स्पेन, जर्मनी और अमेरिका के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शोध संस्थानों, कासिम विश्वविद्यालय, किंग अब्दुलअजीज विश्वविद्यालय व इमाम मोहम्मद इब्न सऊद इस्लामिक विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ सम्मेलन में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
Trending Videos